Elephant terror in Thethaitangar; 60-year-old widow trampled to death.

ठेठईटांगर में हाथियों का आतंक, 60 वर्षीय विधवा महिला को कुचलकर मार डाला

Elephant terror in Thethaitangar; 60-year-old widow trampled to death.
Elephant terror in Thethaitangar; 60-year-old widow trampled to death.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा/ठेठईटांगर। ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। मंगलवार की शाम करीब सात बजे दुमकी पंचायत के कनाईली टोली में जंगली हाथी ने 60 वर्षीय विधवा महिला कमला बड़ाईक को कुचलकर मार डाला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

RKDF
advertisement

जानकारी के अनुसार, कनाईली टोली निवासी कमला बड़ाईक, पति स्व. दुरजन बड़ाईक, मंगलवार शाम अपने घर के बाहर निकली थीं। इसी दौरान अचानक वहां जंगली हाथी पहुंच गया और महिला पर हमला कर दिया। हाथी ने महिला को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisment
Advertisment

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हाथी के हमले में महिला की मौत के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हाथियों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे लोगों की जान-माल पर खतरा मंडरा रहा है।

Advertisment
Advertisment

ग्रामीणों ने वन विभाग से आबादी वाले क्षेत्रों में हाथियों की आवाजाही रोकने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है। साथ ही मृतका के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग भी की गई है। घटना के बाद वन विभाग की कार्रवाई और क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now

Drishti Now

वरिष्ठ संवाददाता

झारखंड की राजनीति, प्रशासन और स्थानीय खबरों पर लंबे समय से रिपोर्टिंग कर रहे हैं।