शराब पीने के दौरान विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से दामाद की हत्या, मकई के खेत में मिला शव

पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र के भिखही गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दामाद की हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर ससुर ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने दामाद की हत्या कर दी। घटना के बाद मृतक का शव मकई के खेत से बरामद किया गया। वारदात की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान भिखही गांव निवासी 40 वर्षीय गांधी भुइयां के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का आरोप उसके ससुर जगदेव भुइयां पर लगाया है। छतरपुर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब पीने के दौरान दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार, बीती रात गांधी भुइयां अपने ससुर जगदेव भुइयां के साथ शराब पीने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान जगदेव भुइयां ने कुल्हाड़ी से गांधी भुइयां पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गांधी की मौत हो गई। घटना के बाद गांधी भुइयां का शव मकई के खेत में मिला। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

छतरपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस हत्या के पीछे के वास्तविक कारण और घटना के पूरे क्रम की जांच कर रही है। आरोपी जगदेव भुइयां के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की बाइक और 285 लीटर महुआ शराब जब्त
हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के अम्बातरी गांव में पुलिस ने अवैध महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त…

सरायकेला में भालू का हमला, 80 वर्षीय ग्रामीण गंभीर, पैर की हड्डी टूटी
सरायकेला के राजनगर प्रखंड में रविवार सुबह भालू ने 80 वर्षीय ग्रामीण मानसिंह हांसदा पर हमला कर दिया। पैर की हड्डी टूटने…

















