major-crackdown-illicit-liquor-hazaribagh-6

हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 चोरी की बाइक और 285 लीटर महुआ शराब जब्त

Share
Link copied
major-crackdown-illicit-liquor-hazaribagh-6
major-crackdown-illicit-liquor-hazaribagh-6

हजारीबाग: चौपारण थाना क्षेत्र के अम्बातरी गांव में पुलिस ने अवैध महुआ शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने छह मोटरसाइकिलों के साथ करीब 285 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की है। जांच में सभी छह मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर को सूचना मिली थी कि अम्बातरी गांव के रास्ते चोरी की मोटरसाइकिलों से अवैध महुआ शराब की ढुलाई कर उसे बिहार भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई।

RKDF
advertisement

पुलिस टीम ने अम्बातरी गांव के नदी क्षेत्र के आसपास छापेमारी की। पुलिस को देखते ही मौके पर मौजूद शराब तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर नदी की ओर भाग निकले। तलाशी के दौरान पुलिस ने मौके से दो स्प्लेंडर, दो होंडा साइन, एक ग्लैमर और एक टीवीएस मोटरसाइकिल बरामद की। इन वाहनों पर करीब 285 लीटर अवैध महुआ शराब लदी हुई थी।

Advertisment
Advertisment

जब्त मोटरसाइकिलों के इंजन, चेचिस और रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, जांच में सभी छह मोटरसाइकिल चोरी की पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने शराब तस्करी के साथ-साथ चोरी के वाहनों के इस्तेमाल के मामले में भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में चौपारण थाना में संबंधित धाराओं के तहत पांच नामजद शराब तस्करों और छह मोटरसाइकिल मालिकों, कुल 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।