धनबाद : क्रीम बेल केसर बादाम ड्रिंक पीते ही आंखों में जलन और पेट दर्द, युवक ने लगाया मिलावट का आरोप

धनबाद: बैंक मोड़ क्षेत्र में पैक्ड ड्रिंक के सेवन के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बैंक मोड़ के शास्त्री नगर निवासी विश्वजीत कुमार ने क्रीम बेल कंपनी के केसर बादाम लिक्विड ड्रिंक पर मिलावट का आरोप लगाया है। हालांकि, ड्रिंक में किसी हानिकारक या जहरीले पदार्थ की मौजूदगी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विश्वजीत कुमार के अनुसार, उन्होंने 17 सितंबर की रात करीब 10 बजे बैंक मोड़ स्थित एक दुकान से क्रीम बेल कंपनी का केसर बादाम लिक्विड खरीदा था। ड्रिंक का सेवन करने के कुछ ही समय बाद उनकी आंखों में जलन होने लगी और पेट में तेज दर्द महसूस हुआ।
युवक का कहना है कि शरीर में हो रहे असर और ड्रिंक के स्वाद को लेकर उन्हें संदेह हुआ। इसके बाद वह बोतल साथ लेकर पाटलिपुत्र स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। उनके मुताबिक, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी। विश्वजीत का दावा है कि चिकित्सकों ने ड्रिंक में किसी जहरीले या कीटनाशक जैसे पदार्थ की आशंका जताई।

इसके बाद उन्हें 17 सितंबर की रात अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उपचार के बाद 18 सितंबर को छुट्टी दे दी गई।
विश्वजीत के अनुसार, जिस उत्पाद का उन्होंने सेवन किया, उसकी एक्सपायरी डेट भी बाकी थी। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी क्रीम बेल कंपनी को ई-मेल के माध्यम से दी है और शिकायत दर्ज कराई है।
जांच के बाद ही साफ होगी असली वजह
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि युवक की तबीयत खराब होने की वजह वास्तव में ड्रिंक में किसी मिलावट या हानिकारक पदार्थ की मौजूदगी थी या कोई अन्य कारण। इसकी पुष्टि के लिए संबंधित उत्पाद का खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच कराना महत्वपूर्ण होगा।
अब सवाल यह है कि क्या विभाग इस शिकायत का संज्ञान लेकर उत्पाद का नमूना जांच के लिए भेजेगा? अगर जांच में खाद्य पदार्थ में मिलावट अथवा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक पदार्थ की पुष्टि होती है, तो संबंधित कंपनी, उत्पाद और विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

RIMS में एजेंसियों के 44 करोड़ रुपये के बिल बकाया, सप्लाई घटी; इलाज पर पड़ रहा असर
रांची। राज्य के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) में एजेंसियों के करीब 44 करोड़ रुपये के बिल भुगतान के…

सरायकेला में भालू का हमला, 80 वर्षीय ग्रामीण गंभीर, पैर की हड्डी टूटी
सरायकेला के राजनगर प्रखंड में रविवार सुबह भालू ने 80 वर्षीय ग्रामीण मानसिंह हांसदा पर हमला कर दिया। पैर की हड्डी टूटने…

















