ranchi-shoulder-broken-not-cheerful-two

रांची : कंधा टूटा, हौसला नहीं! घायल दारोगा ने पीछा कर दबोचे दो लुटेरे

Share
Link copied

रांची। अपराधियों को पकड़ने के दौरान पुलिस अधिकारी घायल हो जाएं तो आमतौर पर पहले इलाज की जरूरत होती है, लेकिन अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक दारोगा ने चोट लगने के बाद भी हिम्मत नहीं छोड़ी। कंधे में फ्रैक्चर के बावजूद अरगोड़ा थाना के SI मुकेश कुमार ने कार्रवाई जारी रखी और लूटपाट कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment
Advertisment

घटना हरमू बिजली ऑफिस के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुछ अपराधी एक ट्रक चालक को चाकू के बल पर लूटने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस को इसकी सूचना मिली और अरगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची।

RKDF
advertisement

पुलिस टीम अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी, तभी बदमाशों के साथ हुई झड़प में SI मुकेश कुमार घायल हो गए। उनके कंधे में गंभीर चोट आई और बाद में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई।

लेकिन चोट के बावजूद दारोगा ने मौके से पीछे हटने के बजाय कार्रवाई जारी रखी। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया। घायल SI को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घटना के बाद पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह ने इससे पहले लूट की और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

इसे भी पढ़ें
जमशेदपुर : JSSC-CGL भर्ती पर बाबूलाल मरांडी के सवाल, बोले- सरकार के हलफनामे से उठ रहे नए प्रश्न, CBI जांच की मांग
इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर : JSSC-CGL भर्ती पर बाबूलाल मरांडी के सवाल, बोले- सरकार के हलफनामे से उठ रहे नए प्रश्न, CBI जांच की मांग

जमशेदपुर। JSSC-CGL भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर झारखंड में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं…

शराब पीने के दौरान विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से दामाद की हत्या, मकई के खेत में मिला शव
इसे भी पढ़ें

शराब पीने के दौरान विवाद, ससुर ने कुल्हाड़ी से दामाद की हत्या, मकई के खेत में मिला शव

पलामू: छतरपुर थाना क्षेत्र के भिखही गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में दामाद की हत्या का मामला सामने आया…

धनबाद : क्रीम बेल केसर बादाम ड्रिंक पीते ही आंखों में जलन और पेट दर्द, युवक ने लगाया मिलावट का आरोप
इसे भी पढ़ें

धनबाद : क्रीम बेल केसर बादाम ड्रिंक पीते ही आंखों में जलन और पेट दर्द, युवक ने लगाया मिलावट का आरोप

धनबाद: बैंक मोड़ क्षेत्र में पैक्ड ड्रिंक के सेवन के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। बैंक…

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।