bhoomi-pujan-khunti-pujan-durga-puja

आशियाना अनंतारा में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि-पूजन और खूंटी पूजन

Share
Link copied

जमशेदपुर। मानगो एनएच-33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में रविवार को शारदीय नवरात्र और मां दुर्गा की आराधना की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हुआ। दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा पंडाल के लिए भूमि-पूजन एवं खूंटी पूजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी के लोगों ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि आशियाना अनंतारा में दुर्गा पूजा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सोसाइटी के लोगों को एकजुट करने वाला सामूहिक पर्व भी है। कलश स्थापना के बाद प्रतिदिन महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मां दुर्गा का पाठ किया जाएगा। पूजा के दौरान पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सहभागिता से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोसाइटी के सभी परिवार मिलकर प्रसाद ग्रहण करेंगे तथा रात में सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। पूजा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है।

RKDF
advertisement

भूमि-पूजन एवं खूंटी पूजन के अवसर पर विकास सिंह, डॉ. राम कुमार, राजकुमार सिंह, सूरज सिंह, लक्ष्मी सिंह, भगवान प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, एके शर्मा, आरके शरण, अमोल महतो, अश्वनी कुमार, सुरेश रजक, रजनीश कुमार, विजय सिंह, अशेष कुमार, एके सिंह, चंदेश्वर प्रसाद, आरबी मिश्रा, डीएन मिश्रा, तजिंदर सिंह, निशा सिंह, पूनम सिंह, खुशबू सिंह, रेनू सिंह, चंचल, राखी, रश्मि, निहारिका, रेशमा, कविता, डॉली, प्रीति सेनगुप्ता, मनोरमा, गीता और सुमन समेत सोसाइटी के कई लोग मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।