आशियाना अनंतारा में दुर्गा पूजा पंडाल का भूमि-पूजन और खूंटी पूजन
जमशेदपुर। मानगो एनएच-33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में रविवार को शारदीय नवरात्र और मां दुर्गा की आराधना की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हुआ। दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा पंडाल के लिए भूमि-पूजन एवं खूंटी पूजन किया गया। इस दौरान सोसाइटी के लोगों ने मां दुर्गा की आराधना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि आशियाना अनंतारा में दुर्गा पूजा धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सोसाइटी के लोगों को एकजुट करने वाला सामूहिक पर्व भी है। कलश स्थापना के बाद प्रतिदिन महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से मां दुर्गा का पाठ किया जाएगा। पूजा के दौरान पूरे परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा से सजाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सहभागिता से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सोसाइटी के सभी परिवार मिलकर प्रसाद ग्रहण करेंगे तथा रात में सामूहिक भोजन की भी व्यवस्था रहेगी। पूजा के माध्यम से धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है।

भूमि-पूजन एवं खूंटी पूजन के अवसर पर विकास सिंह, डॉ. राम कुमार, राजकुमार सिंह, सूरज सिंह, लक्ष्मी सिंह, भगवान प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, एके शर्मा, आरके शरण, अमोल महतो, अश्वनी कुमार, सुरेश रजक, रजनीश कुमार, विजय सिंह, अशेष कुमार, एके सिंह, चंदेश्वर प्रसाद, आरबी मिश्रा, डीएन मिश्रा, तजिंदर सिंह, निशा सिंह, पूनम सिंह, खुशबू सिंह, रेनू सिंह, चंचल, राखी, रश्मि, निहारिका, रेशमा, कविता, डॉली, प्रीति सेनगुप्ता, मनोरमा, गीता और सुमन समेत सोसाइटी के कई लोग मौजूद रहे।

माध्यमिक आचार्य परीक्षा में सफल 102 अभ्यर्थियों की डिग्रियों की होगी जांच, विभाग ने मांगा रिकॉर्ड
रांची। झारखंड के सरकारी स्कूलों में माध्यमिक आचार्य पद पर नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता को लेकर सवाल उठे…

भारत में मंडरा रहा ‘विनाशकारी’ मौसम का खतरा! वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, अगले कुछ महीनों में बढ़ सकती है गर्मी और सूखे की मार
नई दिल्ली। भारत में आने वाले महीनों के मौसम को लेकर वैज्ञानिकों ने गंभीर चेतावनी दी है। 180 से अधिक पर्यावरण और…

















