police-raid-gambling-stand-lachragarh-nine

लचरागढ़ में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, नौ गिरफ्तार, कई आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

Share
Link copied
police-raid-gambling-stand-lachragarh-nine
police-raid-gambling-stand-lachragarh-nine

सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र के लचरागढ़ स्थित कोम्बाकेरा में पुलिस ने सोमवार देर रात जुए के अड्डे पर छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 101 ताश के पत्ते, दो पैकेट बंद ताश, नकदी, मोबाइल फोन समेत 14 दोपहिया और चारपहिया वाहन जब्त किए हैं।

Advertisem
Advertisment

एसडीपीओ धर्मदेव पासवान ने बताया कि 21 सितंबर की रात करीब 11 बजे कोम्बाकेरा में सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान नौ लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Advertisment
Advertisment

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमानंद ओहदार, सुभाष अग्रवाल, बिहारी पंडा, भोला साहू, आनंद साहू, संजय द्विवेदी उर्फ दुबे, मनीष कुमार राय, बसंत साहू और राजेश अग्रवाल के रूप में हुई है।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने मौके से बाइक और स्कूटी के अलावा किआ कार, थार और वैगनआर समेत कुल 14 वाहनों को जब्त किया है। कार्रवाई एसडीपीओ धर्मदेव पासवान के नेतृत्व में कोलेबिरा थाना, लचरागढ़ टीओपी और पुलिस बल की संयुक्त टीम ने की।

Advertisment
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।