shree-jagannath-temple-foundation-stone-be

पिथरा में फिर सजेगा आस्था का धाम, आज होगा श्री जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास

Share
Link copied
shree-jagannath-temple-foundation-stone-be
shree-jagannath-temple-foundation-stone-be

सिमडेगा: जिले के पिथरा स्थित प्राचीन श्री जगन्नाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े मंदिर के पुनर्निर्माण की पहल रांची के एक श्रद्धालु मारवाड़ी परिवार ने की है। मंदिर परिसर की साफ-सफाई और पुराने जर्जर ढांचे को हटाने का काम पूरा कर लिया गया है। बुधवार को सुबह 11 बजे शुभ मुहूर्त में विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास किया जाएगा।

RKDF
advertisement

मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। पुराने मंदिर की धार्मिक विरासत को संरक्षित रखते हुए गर्भगृह को सुरक्षित रखने और पूरे परिसर को नया स्वरूप देने की तैयारी है।

Advertisment
Advertisment

पुजारी परिवार के शिव दास ने बताया कि पिथरा के श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। चौथी पीढ़ी के सुखदेव दास के बाद महेश्वर दास, झलक नंदन दास और वर्तमान में गंगाधर दास इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि करीब तीन दशक पहले सिमडेगा के गुलजार गली निवासी नारायण साव और उनके पुत्र विष्णु प्रसाद एवं श्याम प्रसाद ने भी मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण सहयोग किया था।

Advertisment
Advertisment

समय के साथ देखरेख के अभाव में मंदिर का पुराना ढांचा जर्जर हो गया था। ऐसे में पुजारी परिवार के आग्रह पर रांची के श्रद्धालु मारवाड़ी परिवार ने मंदिर के पुनर्निर्माण का बीड़ा उठाया है। मंदिर के पुराने स्वरूप और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए नए निर्माण की तैयारी की जा रही है। मंदिर के पुनर्निर्माण से पिथरा में भगवान जगन्नाथ की आराधना से जुड़ी पुरानी परंपरा को नया आधार मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।

Advertisem
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।