करम डाली विसर्जन के दौरान भौंरों का हमला, बच्चों समेत दर्जनों ग्रामीण घायल
कोडरमा। सतगावां थाना क्षेत्र की खुट्टा पंचायत के मनोरथडीह गांव में बुधवार सुबह करम डाली विसर्जन के दौरान अचानक भौंरों के झुंड ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। भौंरों के डंक से बच्चों, महिलाओं समेत दर्जनों ग्रामीण घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सतगावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। इनमें सात वर्षीय अंगद कुमार की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया।

करम डाली विसर्जन के दौरान अचानक हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, मनोरथडीह गांव के ग्रामीण करम पर्व के बाद करम डाली का विसर्जन करने छोटनर नदी पहुंचे थे। इसी दौरान नदी के पास स्थित एक सेमल के पेड़ पर बने भौंरों के छत्ते से अचानक बड़ी संख्या में भौंरे निकल आए।लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही भौंरों ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान कई बच्चों, महिलाओं और अन्य ग्रामीणों को भौंरों ने डंक मार दिया।

बच्चों और महिलाओं समेत कई लोग घायल
घटना के बाद ग्रामीणों ने घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और फिर इलाज के लिए सतगावां सीएचसी ले गए। घायलों में अंजनी कुमारी (25), निशु कुमारी (18), इंदू कुमारी (18), खुशी कुमारी (20), नीतू कुमारी (14), दीपाली कुमारी (6), प्रियांशु कुमारी (12), आर्यन कुमार (11), सोहानी कुमारी (8), सिद्धार्थ कुमार (3) और अंगद कुमार (7) समेत अन्य ग्रामीण शामिल हैं। कुछ घायलों का स्थानीय स्तर पर भी उपचार कराया गया।

सात वर्षीय बच्चे को कोडरमा किया गया रेफर
सतगावां सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। सात वर्षीय अंगद कुमार की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर किया गया।सुरेश राम ने बताया कि अंगद को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा भेजा गया है। वहीं, अन्य घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। करम पर्व के दौरान हुई इस घटना से गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

करम डाली विसर्जन के दौरान झारखंड में सात लोगों की मौत, पलामू में छह और हजारीबाग में एक युवक के डूबने की खबर
पलामू/हजारीबाग: करम पर्व के विसर्जन के दौरान झारखंड में अलग-अलग घटनाओं में सात लोगों की डूबने से मौत हो गई। पलामू जिले…

मां ने अस्पताल चलने को कहा तो भड़का बेटा, लकड़ी की कुंदी से वार कर हत्या का आरोप, तीन दिन कमरे में पड़ा रहा शव
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र की काशिदा न्यू कॉलोनी में मां की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके छोटे…

















