class-x-student-commits-suicide-home

जमशेदपुर में दसवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Share
Link copied
class-x-student-commits-suicide-home
class-x-student-commits-suicide-home

जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित जीसू भवन के समीप मंगलवार देर रात 18 वर्षीय छात्र ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहम्मद वजीदुल्लाह खान के रूप में हुई है। वह झारखंड पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

RKDF
advertisement

परिजनों के अनुसार, छात्र की मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नहीं थी। मंगलवार रात खाना खाने के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान उसकी मां की नजर कमरे में गई, जहां छात्र फंदे से लटका मिला। परिजनों ने तत्काल उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले गए। हालांकि, जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisment
Advertisment

बताया गया कि मृतक अपने माता-पिता की एक बेटी के बाद इकलौता बेटा था। घटना की सूचना बुधवार सुबह आजादनगर पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है।

Advertisem
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।