tspcs-three-day-bandh-5-districts

चतरा समेत 5 जिलों में TSPC का तीन दिवसीय बंद, ब्रजेश गंझू के एनकाउंटर को बताया फर्जी

Share
Link copied
tspcs-three-day-bandh-5-districts
tspcs-three-day-bandh-5-districts

चतरा: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के बाद संगठन ने तीन दिवसीय बंद का ऐलान किया है। संगठन के जोनल कमांडर नथुनी जी के नाम से एक हस्तलिखित प्रेस विज्ञप्ति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें ब्रजेश गंझू के एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए इसका विरोध किया गया है।

RKDF
advertisement

वायरल पर्चे के अनुसार TSPC ने 24 सितंबर से 26 सितंबर तक चतरा, हजारीबाग, पलामू, लोहरदगा और गुमला जिले में बंद का आह्वान किया है। संगठन ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए मुठभेड़ को फर्जी करार दिया है।

Advertisment
Advertisment

बता दें कि हाल ही में पुलिस कार्रवाई के दौरान TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के मारे जाने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने इसे उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता बताया था। इसके बाद अब संगठन की ओर से बंद का आह्वान किया गया है।

Advertisment
Advertisment

बंद की घोषणा के बाद पुलिस और सुरक्षा बल अलर्ट हो गए हैं। चतरा समेत सभी पांच जिलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। नक्सल प्रभावित इलाकों में सर्च अभियान तेज किए जाने की जानकारी है। संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और बंद के दौरान सतर्क रहने की अपील की गई है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पर्चे की भी जांच कर रही है।

Advertisem
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।