चुनाव आयोग ‘वन-मैन शो’ बन गया है, ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें : विनोद पांडेय

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग तीन सदस्यों की संवैधानिक संस्था है, इसे किसी एक व्यक्ति का निजी कार्यालय नहीं बनाया जा सकता।

विनोद पांडेय ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने 10 महीनों में कम-से-कम 14 बार ऐसे फैसलों और आदेशों पर लिखित आपत्ति जताई, जिनकी जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने सवाल किया कि जब दो चुनाव आयुक्त बार-बार लिखित आपत्ति दर्ज करा रहे थे, तो इसके बावजूद फैसले कैसे लिए जाते रहे।

उन्होंने इसे आयोग की संस्थागत स्वतंत्रता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता से जुड़ा गंभीर सवाल बताया। पांडेय ने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार देश के सामने स्पष्ट करें कि दोनों चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों पर क्या कार्रवाई हुई और उनकी जानकारी के बिना फैसले कैसे लिए गए।

झामुमो नेता ने एसआईआर को लेकर भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर बदलाव, सॉफ्टवेयर के केंद्रीकरण और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने में कथित तकनीकी बाधाएं गंभीर विषय हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची किसी सरकार की कृपा नहीं, बल्कि नागरिक के लोकतांत्रिक अधिकार की बुनियाद है।

पांडेय ने कहा कि झामुमो ने शुरुआत से एसआईआर के बजाय उसकी प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर उठे सवालों का हवाला देते हुए चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर संदेह जताया।

उन्होंने पूछा कि 10 महीनों में 14 आपत्तियां क्यों आईं और क्या प्रधानमंत्री व गृह मंत्री को इनकी जानकारी थी। विनोद पांडेय ने सुप्रीम कोर्ट से पूरे मामले का संज्ञान लेने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग को ‘वन-मैन शो’ नहीं बनने दिया जा सकता। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग दोहराई।


कोनार सिंचाई नहर के एयर वेंट में व्यक्ति के डूबने की आशंका, चप्पल मिलने से मचा हड़कंप
विष्णुगढ़। हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के बनासो स्थित बिलंडीटांड में कोनार सिंचाई नहर के कट एंड कवर एयर वेंट (कुएं) में…

मालती मुर्मू की निशानदेही पर जमीरा पहाड़ से AK-47 और INSAS समेत 210 गोलियां बरामद
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया थाना क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिलने की बात…

















