रांची सहित पूरे झारखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक और तेज हवाओं का खतरा

रांची: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय डीप डिप्रेशन के प्रभाव से झारखंड में आज भी मौसम खराब रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रांची में आज आसमान सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान लगभग 25-26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21-22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। आर्द्रता अधिक रहेगी और हवाएं पूर्वी-उत्तर-पूर्वी दिशा से 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं, जबकि झोंकों में 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो दक्षिणी और मध्य झारखंड (सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, रांची, गुमला, खूंटी): इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिले में (पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद आदि): हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की संभावना। राज्य के कई हिस्सों में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का खतरा है।

IMD ने लोगों से अपील की है कि वे खुले इलाकों में न रहें, कमजोर संरचनाओं से दूर रहें और जलभराव वाले क्षेत्रों में यात्रा से बचें। किसानों को खेतों से अतिरिक्त पानी निकालने और कीटनाशक छिड़काव टालने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक भी राज्य में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अपडेट पर नजर रखें।

वासेपुर गोलीकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार
धनबाद: वासेपुर में दो दिन पूर्व हुई गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपियों के साथ बुधवार रात ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में…

गोलीकांड का फरार आरोपी ससुराल से गिरफ्तार, करीब दो महीने से था फरार
पलामू: चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ गांव में जुलाई में हुई गोलीबारी और मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब दो महीने…















