police-encounter-wasseypur-shootout-accused-one

वासेपुर गोलीकांड के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली; तीन गिरफ्तार

Share
Link copied
police-encounter-wasseypur-shootout-accused-one
police-encounter-wasseypur-shootout-accused-one

धनबाद: वासेपुर में दो दिन पूर्व हुई गोलीबारी की घटना में शामिल आरोपियों के साथ बुधवार रात ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि भागने का प्रयास कर रहे तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

RKDF
advertisement

घायल आरोपी की पहचान चंदन ठाकुर के रूप में हुई है। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार के अलावा सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी भी मौके पर पहुंचे।

Advertisment
Advertisment

एसएसपी प्रभात कुमार ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि वासेपुर में पिछले दिनों हुई फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस मामले की जांच और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Advertisment
Advertisment
ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।