रांची सहित पूरे झारखंड में आज बादल छाए रहेंगे, कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना

रांची: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार सोमवार 28 सितंबर 2026 को रांची सहित पूरे झारखंड में आसमान सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना है। राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन (थंडरशॉवर) हो सकती है।

रांची का अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान लगभग 20°C रह सकता है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि का रुख है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ सकता है।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो IMD के मुताबिक पूरे झारखंड में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश या थंडरशॉवर की संभावना बनी हुई है। 28 सितंबर को किसी भी हिस्से में तेज हवा या बिजली गिरने की विशेष चेतावनी नहीं है। प्रमुख शहरों का अनुमानित तापमान की बात करें तो जमशेदपुर और धनबाद में अधिकतम 30-32°C के आसपास, डाल्टनगंज/पलामू क्षेत्र में अधिकतम 32°C के आसपास और हाजारीबाग, रामगढ़ में अधिकतम 30°C के आसपास रह सकता है।

हरमू में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के चेहरे पर कालिख, प्रतुल शाहदेव ने दी आंदोलन की चेतावनी
रांची। राजधानी रांची के हरमू स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आदमकद प्रतिमा के चेहरे पर कालिख पोते जाने की घटना सामने…

नक्सली मामले के वारंटी को पकड़कर छोड़ना पड़ा महंगा, दंगवार ओपी प्रभारी लाइन हाजिर
पलामू: बिहार के मोतिहारी जिले में दर्ज नक्सली मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद छोड़ देना दंगवार ओपी प्रभारी…















