रांची में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग कार्यालय घेराव, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

रांची: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रांची स्थित निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ एनएसयूआई के छात्र नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे लगाए और SIR तथा मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आयोग कार्यालय के गेट को खोलकर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से कार्यालय के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। उनका कहना था कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। अपनी मांगों को लेकर कार्यकर्ता काफी देर तक कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते रहे।

प्रदर्शन को देखते हुए निर्वाचन आयोग कार्यालय के आसपास सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े उनके सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलता, तब तक वे इस मुद्दे को उठाते रहेंगे।

डायन होने के संदेह में विधवा महिला से मारपीट, देवर और भतीजे पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप
चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के सावडीह गांव में अंधविश्वास से जुड़ा मारपीट का मामला सामने आया है। एक विधवा…

बिंदल मॉल फायरिंग कांड का खुलासा, चारों आरोपी रायपुर से गिरफ्तार
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल स्थित उडुपी रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने कार्रवाई…















