चौकीदारों को क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखने का निर्देश, कार्यों और दायित्वों की की गई समीक्षा

सिमडेगा: जिले के सभी थाना एवं ओपी क्षेत्रों में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे के निर्देश पर आयोजित परेड में चौकीदारों की उपस्थिति दर्ज करने के साथ उनके कार्यों और दायित्वों की समीक्षा की गई।

चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर गतिविधियों पर नजर रखने और असामाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को देने का निर्देश दिया गया। चोरी, मारपीट, आपसी विवाद, अवैध गतिविधियों और अन्य आपराधिक घटनाओं की सूचना बिना विलंब थाना या ओपी को उपलब्ध कराने को कहा गया।

इसके अलावा सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों की पूर्व सूचना पुलिस को देने तथा संभावित विधि-व्यवस्था संबंधी समस्याओं की जानकारी समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने और लोगों को कानून के पालन के लिए जागरूक करने में सहयोग करने को भी कहा गया।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा में चौकीदारों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी चौकीदारों को पूरी निष्ठा और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

बोकारो में डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी, आगरा से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
बोकारो पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के जरिए महिला से 4.50 लाख रुपये की ठगी करने…
मानगो फ्लाइओवर पर सरयू राय का सवाल- अनुमति से पहले निर्माण क्यों? वन विभाग की जमीन पर रैंप को लेकर उठाए सवाल
जमशेदपुर। मानगो फ्लाइओवर के निर्माण को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने पथ निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया…

















