सिमडेगा में चौकीदार बहाली के नाम पर मोटी रकम मांगने का ऑडियो हुआ वायरल सुने ऑडियो

सिमडेगा में चौकीदार बहाली के नाम पर मोटी रकम मांगने का ऑडियो हुआ वायरल सुने ऑडियो

Share
Link copied

सिमडेगा से नरेश

चौकीदार बहाली के नाम पर मोटी रकम मांगने का ऑडियो हुआ वायरल  दृष्टि नाउ इस ऑडियो की पुष्टी नही करता है

 

 

सिमडेगा में चौकीदार बहाली में नियुक्ति दिलाने के नाम पर रुपया मांगने का ऑडियो हुआ वायरल जिले में चौकीदार के रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा संपन्न हो गई है। शारीरिक जांच परीक्षा होनी बाकी है , जिसकी तिथि भी दो बार विभिन्न कारणों से जिला प्रशासन द्वारा स्थगित कर दी गई है। इसी बीच एक अभ्यर्थी और तथाकथित अधिकारी जो मोटी रकम लेकर चौकीदार पद मे नियुक्ति कराने का दावा कर रहा है। दोनों की बातचीत का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिससे चौकीदार बहाली की परीक्षा संदेह के घेरे में आ गई है।

जो अधिकारी बनकर चौकीदार नियुक्ति के लिए पैसे की मांग कर रहा है, उसका नंबर 988376 9931 है। अभ्यर्थी दिलीप से 80 हजार रुपए की डिमांड की गई वही अभ्यर्थी को अपना अकाउंट नंबर 7250272018 नंबर से व्हाट्सएप किया,जो अकाउंट नंबर अंकित कुमार के नाम से है जिसका अकाउंट आईडीबीआई बैंक में 152311 0 15231040000 90906 है। चौकीदार बहाली मामले में नियुक्ति दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से मोटी रकम डिमांड की ऑडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि उक्त मामले की जांच की जा रही है इसके पीछे जो लोग भी शामिल है उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। अपर समाहर्ता ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि चौकीदार नियुक्ति मेरिट के आधार पर होगी इसलिए किसी के द्वारा नियुक्ति के नाम पर पैसे मांगने पर थाना में एफआईआर दर्ज कराएं।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow