sir-2026-political-parties-got-booth

एसआईआर-2026: राजनीतिक दलों को नो-मैपिंग और विसंगतियों का बूथवार डेटा मिला, पात्र मतदाताओं को सूची में जोड़ने पर जोर

Share
Link copied
sir-2026-political-parties-got-booth
sir-2026-political-parties-got-booth

रांची: झारखंड में चल रहे एसआईआर-2026 को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को निर्वाचन सदन में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाताओं की नो-मैपिंग और विभिन्न विसंगतियों से संबंधित बूथवार डेटा राजनीतिक दलों को पेनड्राइव के माध्यम से उपलब्ध कराया गया।

Advertisment
Advertisment

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि उपलब्ध सूची को अपने बीएलए और बीएलए-2 के साथ साझा करें और मतदाता सूची के सत्यापन एवं सुधार की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सभी पात्र भारतीय नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना एसआईआर-2026 का प्रमुख लक्ष्य है।

Advertisment
Advertisment

नोटिस जारी किए गए मतदाताओं की सूची साझा

बैठक में बताया गया कि विभिन्न विसंगतियों अथवा पिछले एसआईआर से संबंधित नो-मैपिंग के कारण नोटिस जारी किए गए मतदाताओं की बूथवार सूची राजनीतिक दलों को दी गई है। इनमें कई मतदाता ऐसे हैं, जिन्होंने ईआरओ स्तर पर हुई सुनवाई के दौरान आवश्यक दस्तावेज जमा कर दिए हैं। वहीं, कुछ ऐसे मतदाता भी हैं, जिनका नाम वर्ष 2024 की मतदाता सूची में था और उन्होंने इन्यूमरेशन फॉर्म भी जमा किया है, लेकिन नोटिस की सुनवाई में किसी कारण से उपस्थित नहीं हो सके। ऐसे मामलों को भी प्रशासन स्तर पर चिन्हित किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

विशेष कैंप और आउटरीच कार्यक्रम होंगे आयोजित

के. रवि कुमार ने कहा कि ऐसे मतदाताओं की पहचान कर आउटरीच कार्यक्रम और विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जरूरत के अनुसार संबंधित ईआरओ और अन्य पदाधिकारी मतदाताओं की वास्तविक स्थिति का सत्यापन या निरीक्षण करेंगे। उपलब्ध तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

उन्होंने विशेष परिस्थितियों वाले मतदाताओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इनमें पीवीटीजी, दिव्यांगजन, जनजातीय समूह, वृद्ध मतदाता और वैसे मतदाता शामिल हैं, जिनके माता-पिता से संबंधित विवरण उपलब्ध नहीं हैं। उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे।

Advertisment
Advertisment

राजनीतिक दलों से सक्रिय सहयोग की अपील

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि एसआईआर-2026 के तहत मतदाता सूची को अधिक त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए राजनीतिक दलों की सक्रिय सहभागिता जरूरी है। उन्होंने दलों से अपने स्तर पर भी पात्र मतदाताओं की पहचान करने और उन्हें आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध कराने में सहयोग करने की अपील की।

RKDF
advertisement

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर, अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।