Free hearse service launched for needy families in Sonari; assistance provided for the final journey.

सोनारी में जरूरतमंद परिवारों के लिए नि:शुल्क शव वाहन सेवा शुरू, अंतिम यात्रा में मिलेगी मदद

Share
Link copied
Free hearse service launched for needy families in Sonari; assistance provided for the final journey.
Free hearse service launched for needy families in Sonari; assistance provided for the final journey.

जमशेदपुर: सोनारी क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अंतिम संस्कार के दौरान राहत देने के उद्देश्य से मंगलवार को नि:शुल्क शव वाहन सेवा की शुरुआत की गई। वीर मंच मैदान, सोनारी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के सौजन्य और सहयोगियों के सहयोग से सेवा का शुभारंभ हुआ। इसका संचालन कांग्रेस सोनारी मंडल की ओर से किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

इस सेवा के तहत जरूरतमंद परिवारों को दिवंगत परिजनों की अंतिम यात्रा के लिए नि:शुल्क वाहन उपलब्ध कराया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण किसी परिवार को अंतिम संस्कार के समय परेशानी न हो, इसके लिए जरूरत के अनुसार वाहन उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि किसी अपने को खोना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक समय होता है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के सामने अंतिम संस्कार की व्यवस्था करना भी चुनौती बन जाता है। इसी मानवीय जरूरत को देखते हुए नि:शुल्क शव वाहन सेवा शुरू की गई है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी और मानवीय संवेदना से जुड़ी पहल बताया। कांग्रेस सोनारी मंडल ने कहा कि सेवा का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

RKDF
advertisement

शुभारंभ कार्यक्रम में हरेंद्र सिन्हा, अर्जुन लाल शर्मा, रामदेव राम, अनूप डेनियल, राजेश अड़के, मुन्ना यादव, कृष्ण लाल लोधी, लक्ष्मण यादव, शंभू ठाकुर, रणजीत सिंह, मिशेल अनीता ईयर, वीरेंद्र वर्मा, मनीष सिंह, किशोर यादव, देवेंद्र प्रसाद सिंह, बबुआ झा, संजय तिवारी, प्रभात ठाकुर, बबन शुक्ला समेत सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और सोनारी कांग्रेस मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।