central-durga-puja-coordination-committee-constituted

केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति का गठन, अनूप केसरी बने अध्यक्ष

Share
Link copied
central-durga-puja-coordination-committee-constituted
central-durga-puja-coordination-committee-constituted

सिमडेगा: जिले में दुर्गा पूजा को एकरूपता, भव्यता और बेहतर समन्वय के साथ आयोजित करने के उद्देश्य से मंगलवार को आनंद भवन स्थित धर्मशाला में केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में जिले के 10 प्रखंडों के अंतर्गत आने वाले 55 पूजा पंडालों के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय समिति के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने की।

Advertisment
Advertisment

बैठक में दुर्गा पूजा के आयोजन, पूजा-विधि, धार्मिक कार्यक्रम, पंडालों की व्यवस्था, सुरक्षा, विसर्जन जुलूस तथा वॉलंटियर्स की भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की तैयारियों एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की।

Advertisment
Advertisment

बैठक में सर्वसम्मति से अनूप केसरी को केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति का अध्यक्ष, विकास साहू को सचिव तथा दीपक अग्रवाल ‘रिंकू’ को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं समिति का जल्द विस्तार करने का निर्णय लिया गया। विस्तार के बाद इसमें 10 संरक्षक, 5 उपाध्यक्ष, 5 उपसचिव सहित अन्य पदाधिकारियों को शामिल किया जाएगा।

Advertisment
Advertisment

समिति में जिले के सभी प्रखंडों एवं विभिन्न पूजा समितियों के प्रतिनिधियों को भी स्थान दिया जाएगा। समिति के विस्तार के बाद सभी पदाधिकारियों की सूची जारी की जाएगी। इसका उद्देश्य जिले की सभी दुर्गा पूजा समितियों को केंद्रीय स्तर पर एक मंच से जोड़ते हुए आपसी समन्वय के साथ पूजा का आयोजन कराना है। पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा कि जिले में मां दुर्गा की आराधना श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ हो, इसके लिए सभी पूजा समितियों एवं समाज के लोगों को मिलकर प्रयास करना होगा।

RKDF
advertisement

उन्होंने बताया कि केंद्रीय समिति का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल पूजा समितियों की समस्याओं, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखेगा, ताकि पूजा शुरू होने से पहले आवश्यक समस्याओं का समाधान कराया जा सके। बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों पूजा समिति पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।