चेकपोस्ट पर आधी रात उपद्रव, भोजनालय और वाहनों में तोड़फोड़; एक गिरफ्तार

बोकारो: चेकपोस्ट के गुजरात कॉलोनी स्थित शराब दुकान के पास बीती रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उपद्रव किया। आरोप है कि उपद्रवियों ने कन्हैया भोजनालय में तोड़फोड़ करने के साथ वहां खड़े चारपहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। बाइपास रोड पर भूंजा बेचने वाले दो ठेलों को भी पलट दिया गया और उनके चूल्हे तोड़ दिए गए। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है।

दुकानदारों के अनुसार, घटना रात करीब 1:30 बजे हुई। उनका कहना है कि टाइगर मोबाइल के जवानों ने मौके से एक व्यक्ति को पकड़ा था। हालांकि, सुबह चास थाना पहुंचकर जानकारी लेने पर गिरफ्तारी नहीं होने की बात कही गई। दुकानदारों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों को पकड़ते हुए देखा जा सकता है।

इधर, शुक्रवार को चास थाना पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजीत अनुराग के रूप में हुई है। वह कुंवर सिंह कॉलोनी का रहने वाला है और ट्रक चालक बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। आधी रात हुई इस घटना में भोजनालय, चारपहिया वाहनों और ठेलों में तोड़फोड़ से स्थानीय दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

गांधी जयंती पर बापू वाटिका में श्रद्धांजलि, राज्यपाल-सीएम समेत कई नेताओं ने किया नमन
रांची: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार…

गांधी-शास्त्री जयंती पर आदित्य साहू ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके आदर्शों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि
रांची: गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर भाजपा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शुक्रवार को ओरमांझी…
















