tributes-paid-bapu-vatika-gandhi-jayanti

गांधी जयंती पर बापू वाटिका में श्रद्धांजलि, राज्यपाल-सीएम समेत कई नेताओं ने किया नमन

Share
Link copied
tributes-paid-bapu-vatika-gandhi-jayanti
tributes-paid-bapu-vatika-gandhi-jayanti

रांची: गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि आज देश की महान विभूतियों को याद करने का दिन है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास और उसकी पहचान को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisment
Advertisment

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। देश की धरती ने समय-समय पर ऐसी महान विभूतियों को जन्म दिया, जिन्होंने अपने विचारों और कार्यों से भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को दिशा दिखाई। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों को समझना और उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ना आज भी प्रासंगिक है।

RKDF
advertisement

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने महात्मा गांधी को विश्व के लिए शांति का दूत बताया। उन्होंने गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद किया।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।