NH-33 पर पलटी कोलकाता-रांची जा रही शिवम बस, 20 से अधिक यात्री घायल

सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। झाबरी गांव के समीप एनएच-33 पर कोलकाता से रांची जा रही शिवम यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस में करीब 25 से 30 यात्री सवार थे। शनिवार सुबह लगभग चार बजे जब अधिकांश यात्री सो रहे थे, तभी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर चौका थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राहत एवं बचाव कार्य के बाद सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज किया गया।

बस दुर्घटना के कारण एनएच-33 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर वाहनों का परिचालन सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के अनियंत्रित होने से दुर्घटना हुई, हालांकि हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

धनबाद में आधी रात सबसे बड़ा साइबर रेड! 150 जवानों ने घेरा पूरा गांव, 11 साइबर ठग गिरफ्तार
ग्रामीण एसपी समेत 20 से अधिक पुलिस अधिकारियों की अगुवाई में मेगा ऑपरेशन, 2.85 लाख रुपये नकद, 19 मोबाइल और कई बैंक…

एशियन गेम्स 2026: पाकिस्तान को हराकर भारत ने जीता गोल्ड, पुरुष क्रिकेट में लगातार दूसरी बार बना चैंपियन
एशियन गेम्स 2026 : फाइनल में 19 रन से दर्ज की जीत, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने बल्ले से मचाया धमाल;…
















