accused-absconding-handcuffs-ropes-arrested-within

किरीबुरू थाना से हथकड़ी-रस्सी समेत फरार आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार, चोरी के मामलों में पूछताछ

Share
Link copied
accused-absconding-handcuffs-ropes-arrested-within
accused-absconding-handcuffs-ropes-arrested-within

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना से हथकड़ी और रस्सी समेत फरार हुए आरोपी अफताब खान उर्फ टेंगर को पुलिस ने 72 घंटे के भीतर दोबारा गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से क्षेत्र में हुई चोरी की विभिन्न घटनाओं को लेकर पूछताछ की जा रही है। शनिवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Advertisment
Advertisment

जानकारी के अनुसार, आरोपी को 29 सितंबर को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। गिरफ्तारी की प्रक्रिया के दौरान उसके हाथ में हथकड़ी लगाने के साथ रस्सी भी बांधी गई थी। इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

Advertisment
Advertisment

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर किरीबुरू एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। टीम ने संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की और 72 घंटे के भीतर आरोपी को दोबारा गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर टूटी हुई हथकड़ी, कटा हुआ रस्सा और करीब ढाई फीट लंबा लोहे का सब्बल बरामद किया है। पुलिस सब्बल के इस्तेमाल और क्षेत्र में हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं से उसके संभावित संबंधों की जांच कर रही है।

RKDF
advertisement

पुलिस जांच में अफताब खान उर्फ टेंगर का नाम SAIL अधिकारी राहुल यादव के घर हुई चोरी के मामले में भी सामने आया है। इस घटना में लाखों रुपये के आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी होने की बात सामने आई थी। आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी के बाद पुलिस पुराने मामलों की कड़ियां जोड़ने और चोरी की अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
अश्वनी पाठक

अश्वनी पाठक

रिपोर्टर

अश्वनी पाठक जमशेदपुर निवासी हैं और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने न्यूज मीडिया किरण के माध्यम से पत्रकारिता की शुरुआत की। वाणिज्य में ऑनर्स (बी.कॉम) की शिक्षा पूरी करने के बाद वर्तमान में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ वे कानून की शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं।