अवैध शराब की भट्टियों पर उत्पाद विभाग की छापेमारी, 30 लीटर शराब जब्त; एक गिरफ्तार

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने कुमारडूंगी थाना क्षेत्र के बांसपानी और जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के खुटियापदा में छापेमारी कर अवैध चुलाई शराब की भट्टियों को ध्वस्त किया।

छापेमारी के दौरान दोनों स्थानों से 30 लीटर अवैध चुलाई शराब और 460 किलोग्राम जावा-महुआ बरामद किया गया। शराब बनाने के लिए तैयार किए गए किण्वित जावा-महुआ को मौके पर ही नियमानुसार नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की बिक्री के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, इस मामले में कुल दो आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें एक आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

दुर्गा पूजा के दौरान 10 दिनों तक शराबबंदी की मांग, दुलाल भुईयां ने सीएम को भेजा ज्ञापन
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने दुर्गा पूजा के दौरान पूरे झारखंड में…
सात दिन के नवजात की गला दबाकर हत्या, दलदल में दफनाया शव; ग्रामसभा में मां ने कबूला जुर्म
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव में सात दिन के नवजात की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने…
















