administration-alerts-durga-puja-cctvs-pandals

दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंडालों में CCTV और तय रूट से होगा विसर्जन

Share
Link copied
administration-alerts-durga-puja-cctvs-pandals
administration-alerts-durga-puja-cctvs-pandals

निर्मल सिंह 

गुमला: दुर्गा पूजा-2026 को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर बुधवार को गुमला थाना परिसर में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसडीओ, एसडीपीओ समेत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, पूजा समितियों और शांति समिति के सदस्यों ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisment
Advertisment

एसडीओ ने सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाने तथा महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। पंडालों के आसपास पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।

Advertisment
Advertisment

एसडीपीओ ने पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में वोलंटियर तैनात करने और उन्हें पहचान पत्र व ड्रेस कोड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली सूचनाओं पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। लोगों से अपील की गई कि किसी भी अपुष्ट सूचना को आगे फॉरवर्ड न करें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Advertisment
Advertisment

बैठक में प्रतिमा विसर्जन को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। समितियों को निर्धारित रूट और तय समय के अनुसार ही विसर्जन कराने को कहा गया। विसर्जन स्थलों पर डेंजर जोन चिह्नित करने के साथ गोताखोरों की तैनाती के निर्देश दिए गए।

RKDF
advertisement

सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस और रैफ की तैनाती, एंटी क्राइम चेकिंग बढ़ाने तथा सभी पूजा समितियों को एसओपी और डीजे से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन ने पूजा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने में समितियों और आम लोगों से सहयोग की अपील की।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।