सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित बचपन: चाइल्ड सेफगार्ड पॉलिसी को लेकर सिमडेगा में परामर्श

सिमडेगा: बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण और अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्या वनस्थली शिक्षा समिति, सिमडेगा एवं प्रतिज्ञा, रांची के संयुक्त तत्वावधान में जूनियर कैम्ब्रिज स्कूल में जिला स्तरीय परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षक, अभिभावक और बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालयों में Child Protection Policy/Child Safeguarding Policy लागू करने और प्रभावी बाल संरक्षण समिति के गठन की आवश्यकता पर चर्चा हुई। साथ ही बाल सुरक्षा के लिए Standard Operating Procedure (SOP) को स्थानीय स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सरकारी और गैर-सरकारी सभी विद्यालयों में बच्चों के लिए सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थियों की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। विद्यालयों में स्पष्ट नियम, शिकायत एवं सहायता तंत्र तथा बाल संरक्षण को लेकर जागरूकता मजबूत करने पर जोर दिया गया।

परामर्श के दौरान बच्चों ने भी अपनी अपेक्षाएं और सुझाव साझा किए। उन्होंने विद्यालयों में चाइल्ड सेफगार्ड पॉलिसी प्रभावी रूप से लागू करने की मांग रखी। कार्यक्रम में बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने पर विशेष जोर दिया गया।

आयोजकों ने कहा कि बाल सुरक्षा किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। विद्या वनस्थली शिक्षा समिति और प्रतिज्ञा ने विद्यालयों में बाल संरक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और संवेदनशील शैक्षणिक वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।

जमीन विवाद का जजमेंट लिखने के नाम पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते प्रधान लिपिक गिरफ्तार
चतरा में ACB हजारीबाग की कार्रवाई, शिकायत के सत्यापन के बाद बिछाया जाल; कार्यालय में बंद कमरे और अलमारी की तलाशी, दस्तावेजों…

बोकारो स्टील प्लांट में कन्वेयर बेल्ट में लगी भीषण आग, K-21 और K-22 धू-धू कर जले
बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (BSL) में गुरुवार सुबह कन्वेयर बेल्ट में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। ब्लास्ट फर्नेस के बाहर…
















