rainfall-likely-many-districts-jharkhand-wind

झारखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना, 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

Share
Link copied
rainfall-likely-many-districts-jharkhand-wind
rainfall-likely-many-districts-jharkhand-wind

रांची: झारखंड में अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। साथ ही एक-दो बार हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

Advertisment
Advertisment

10 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहेबगंज, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या मेघ गर्जन हो सकता है। इस दिन हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने का अनुमान है।

Advertisment
Advertisment

मौसम विभाग का कहना है कि 11 अक्टूबर से राज्य के लगभग सभी जिलों में आसमान साफ होने लगेगा और मौसम शुष्क रहेगा। 12-13 अक्टूबर के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून के झारखंड से लगभग विदा होने की संभावना है। ऐसे में अगले सप्ताह से राज्य में शुष्क मौसम का सिलसिला शुरू हो सकता है।

RKDF
advertisement

मौसम में बदलाव के कारण आने वाले दिनों में सुबह-शाम हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है। 10 अक्टूबर के बाद दिन का तापमान बढ़ने से दिन और रात के तापमान में अंतर साफ महसूस होगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।