free-health-camp-raidih-more-than

रायडीह में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक ग्रामीणों की हुई जांच

Share
Link copied
free-health-camp-raidih-more-than
free-health-camp-raidih-more-than

निर्मल सिंह 

गुमला: ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास संवाद संस्था की ओर से टीडीएच परियोजना के तहत रायडीह प्रखंड के तेलिया और पारासीमा गांव में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। सीएचसी रायडीह के समन्वय से आयोजित शिविर में चार गांवों के 200 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ उठाया।

Advertisment
Advertisment

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. दीपक वर्मा ने ग्रामीणों के ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की। बुखार, सर्दी-खांसी, पेट दर्द, एनीमिया और कमजोरी से पीड़ित लोगों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाएं दी गईं। शिविर में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया।

Advertisment
Advertisment

महिलाओं और किशोरियों को माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने तथा सैनिटरी पैड के सही उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया। वहीं, स्कूली बच्चों में सर्दी-खांसी और खुजली जैसी समस्याएं सामने आईं, जिनका उपचार किया गया।

RKDF
advertisement

ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं और स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांवों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में उपयोगी कदम बताया। विकास संवाद संस्था ने भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की बात कही।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।