मनोहरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल राहगीर की मौत, पहचान नहीं

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात सड़क हादसे में करीब 42 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। संत अगस्तीन कॉलेज के समीप मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रविवार तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब नौ बजे व्यक्ति मनोहरपुर के लाइनपार से पैदल उंधन गांव की ओर जा रहा था। इसी दौरान संत अगस्तीन कॉलेज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान करने के लिए स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही पर चिंता जताई है। उन्होंने सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने और रात में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों पर रोक लगाई जा सके।
सिमडेगा में जेपी की स्मृति सिर्फ उद्यान तक सीमित,न स्मारक, न स्मृति भवन और न ही पुस्तकालय
सिमडेगा: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके विचारों और योगदान को याद किया जा रहा है। स्वतंत्रता आंदोलन, लोकतांत्रिक मूल्यों और…

कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप, पुलिस कार्रवाई से मचा हड़कंप
हजारीबाग की रहने वाली है पीड़िता, इलाज के सिलसिले में डॉक्टर के संपर्क में आने की बात; मामले की जांच में जुटी…















