मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले तीन विधायक, माता रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि


रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रविवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर विधायक प्रदीप प्रसाद, शत्रुघ्न महतो और रोशन लाल चौधरी ने मुलाकात की। इस दौरान तीनों विधायकों ने मुख्यमंत्री की दिवंगत माता रूपी सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।


विधायकों ने मुख्यमंत्री और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने और दिवंगत रूपी सोरेन की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की साजिश नाकाम, 38 अर्धनिर्मित ग्रेनेड शेल बरामद
गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त सर्च ऑपरेशन, पांच किलो का कैन बम, कोडेक्स वायर और विस्फोटक बनाने की सामग्री भी मिली…

गुमला में नाबालिग बच्ची की मौत के मामले में पिता गिरफ्तार, पुलिस ने हत्या का लगाया आरोप
पालकोट में बच्ची को अचेत अवस्था में घर के बरामदे में छोड़े जाने की मिली थी सूचना, रिम्स में इलाज के दौरान…
















