hazaribagh-python-escapes-jungle-swallowing-30

हजारीबाग : 30 किलो की बकरी निगलने के बाद जंगल में भागा अजगर, घंटों की मशक्कत के बाद नाले से किया गया रेस्क्यू

Share
Link copied

हजारीबाग के अमनारी गांव में मची अफरा-तफरी, घनी झाड़ियों के बीच तलाश के बाद मिला विशालकाय अजगर

हजारीबाग। मेरू स्थित अमनारी पंचायत के अमनारी गांव में एक विशालकाय अजगर के मिलने से ग्रामीणों के बीच अफरा-तफरी मच गई। अजगर करीब 30 किलो की बकरी को निगल रहा था। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम को सूचना दी। हालांकि, लोगों की भीड़ और शोरगुल के बीच अजगर पास के जंगल में चला गया, जिसके बाद उसे तलाशने के लिए अभियान शुरू किया गया।

इस घटना में बकरी की मौत हो गई। वहीं, अजगर को सुरक्षित निकालने के बाद उसके इलाज की व्यवस्था की गई। रेस्क्यू टीम के अनुसार, पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद अजगर को वन्यजीव अभयारण्य में छोड़ा जाएगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।