हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन पर नेमरा पहुंचकर जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक

रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक सी.पी. सिंह, चंद्र देव महतो, बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम और पूर्व विधायक सौरभ नारायण सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।

सभी जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

रांची में 4000 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद, चार गिरफ्तार
रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4000 पुड़िया ब्राउन शुगर…

वेतन नहीं मिलने से नाराज 108 एंबुलेंस कर्मियों ने किया भिक्षाटन, सातवें दिन भी आंदोलन जारी
निर्मल सिंह गुमला: जुलाई से वेतन लंबित रहने और बर्खास्त कर्मियों की बहाली की मांग को लेकर 108 एंबुलेंस कर्मचारियों का आंदोलन…
















