sdpo-explains-good-bad-touch-difference

बच्चों को एसडीपीओ ने समझाया अच्छे-बुरे स्पर्श का फर्क, कहा- अनुचित व्यवहार पर चुप न रहें

Share
Link copied
sdpo-explains-good-bad-touch-difference
sdpo-explains-good-bad-touch-difference

सिमडेगा: बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने और उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस ने ‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। मंगलवार, 13 अक्टूबर को आयोजित इस कार्यक्रम में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) रणवीर सिंह ने स्कूली छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाया।

Advertisment
Advertisment

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति का व्यवहार उन्हें असहज महसूस कराता है या कोई अनुचित हरकत करता है, तो उसे चुपचाप सहन करने की जरूरत नहीं है। ऐसी स्थिति में बिना डर और संकोच के अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को इसकी जानकारी देनी चाहिए।

Advertisment
Advertisment

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की जानकारी देते हुए बताया गया कि बच्चों के साथ लैंगिक दुर्व्यवहार गंभीर और दंडनीय अपराध है। उन्हें समझाया गया कि किसी भी अनुचित व्यवहार के लिए वे जिम्मेदार नहीं हैं। ऐसी घटना के बारे में किसी भरोसेमंद बड़े को बताने में शर्म या डर महसूस नहीं करना चाहिए। पुलिस ने कहा कि बच्चों की बात को गंभीरता से सुनना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और समय पर सहायता उपलब्ध कराना परिवार के साथ-साथ पूरे समाज की जिम्मेदारी है।

Advertisment
Advertisment

‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ अभियान के तहत सिमडेगा पुलिस बच्चों की सुरक्षा के अलावा मानव तस्करी, सड़क सुरक्षा, सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक उपचार, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, महिला उत्पीड़न और डायन प्रथा जैसी सामाजिक समस्याओं के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रही है। इसका उद्देश्य आम लोगों को संभावित खतरों के प्रति सतर्क करना और पुलिस तथा जनता के बीच विश्वास को मजबूत बनाना है।

Advertisment
Advertisment

सिमडेगा पुलिस ने बच्चों से अपील की कि वे किसी भी अनुचित व्यवहार या असहज स्थिति को छिपाएं नहीं और तुरंत अपने अभिभावकों, शिक्षकों या पुलिस को इसकी जानकारी दें। पुलिस ने बाल संरक्षण और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।