जमशेदपुर में अवैध हथियार के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा और पांच गोलियां बरामद

जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के दम पर रंगदारी वसूलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देशी कट्टा और पांच जिंदा गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार के बल पर लोगों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने में कथित रूप से शामिल थे।

पुलिस ने बताया कि 12 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना मिलने के बाद फार्म एरिया रोड नंबर 18 स्थित बीएसएनएल रेसिडेंसी मैदान के पास छापेमारी की गई। इस दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान रविनाथ मछुवा, विनय हरिपाल उर्फ बावला, संतोष बान सिंह, निहाल बालमुचू और अमित कुमार साहू के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले के अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

बच्चों को एसडीपीओ ने समझाया अच्छे-बुरे स्पर्श का फर्क, कहा- अनुचित व्यवहार पर चुप न रहें
सिमडेगा: बच्चों को लैंगिक अपराधों से बचाने और उन्हें व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सिमडेगा पुलिस ने ‘मोर…

झारखंड में आज सुबह कुहासा, दिन में खिलेगी धूप; पलामू समेत चार जिलों में बारिश के आसार
रांची: झारखंड में बुधवार, 14 अक्टूबर को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल सकते हैं। राजधानी रांची में सुबह कुहासा…
















