बिजुलिया मोड़ से लापता मां-बेटी सकुशल बरामद, चास मुफस्सिल पुलिस को मिली सफलता

बोकारो: बोकारो के बिजुलिया मोड़ से लापता महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी को चास मुफस्सिल पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। पति की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। अनुसंधान के क्रम में 12 अक्टूबर को दोनों को बरामद किया गया।

मामले में पेटरवार थाना क्षेत्र के पिछरी निवासी जितेंद्र तुरी ने पुलिस को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसकी शादी करीब आठ वर्ष पूर्व चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिंदुरपेटी गांव में हुई थी। वह बाहर रहकर मजदूरी करता था, जबकि उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ मायके में रहती थी।

जितेंद्र के अनुसार, 10 सितंबर को बिजुलिया मोड़ से उसकी पत्नी और दो वर्षीय बेटी लापता हो गई थीं। उसने आशंका जताई थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दोनों को अपने साथ ले लिया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने 18 सितंबर को चास मुफस्सिल थाना कांड संख्या 103/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

पुलिस ने अनुसंधान के दौरान कार्रवाई करते हुए 12 अक्टूबर को महिला और बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रकाश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक मो. मोजम्मिल, महिला आरक्षी पूनम कुमारी, महिला आरक्षी सुनीता कुमारी और चास मुफस्सिल थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

जुबिली पार्क के पास युवक-युवती के बीच हंगामा, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप; युवक हिरासत में
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के समीप बुधवार को एक युवक और युवती के बीच विवाद के बाद हंगामा हो…

धनबाद के कारोबारी बिहारी लाल चौधरी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
झारखंड, बंगाल और यूपी में हत्या, लूट समेत कई मामलों में तलाश; हथियार बरामदगी के दौरान ASI की पिस्टल छीनकर फायरिंग करने…
















