कुचाई के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र से छह हथियार बरामद, एसएसबी-पुलिस का संयुक्त अभियान

सरायकेला-खरसावां जिले के नक्सल प्रभावित कुचाई क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर बारूहातू के जंगल-पहाड़ी इलाके से छह हथियार बरामद किए हैं। बरामद हथियारों में एक रिवॉल्वर, तीन .303 राइफल, एक 7.62 एमएम एसएलआर और एक 9 एमएम कार्बाइन शामिल हैं। हथियारों को आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के लिए झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रांची को बारूहातू के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में हथियार छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद एसएसबी ने झारखंड पुलिस के साथ संयुक्त अभियान शुरू किया। इसमें एसएसबी की जोमरो स्थित समवाय की टीम और कुचाई थाना पुलिस के जवान शामिल थे। संयुक्त टीम ने कुचाई थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव के समीप सघन तलाशी ली, जहां से छह हथियार बरामद हुए।

नक्सल प्रभावित इलाके से विभिन्न श्रेणियों के हथियार मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुट गई हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियारों को जंगल में किसने छिपाया था और इन्हें रखने के पीछे क्या उद्देश्य था। हथियारों के स्रोत, उनकी स्थिति और संभावित इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल, बरामद हथियारों का किसी नक्सली संगठन या आपराधिक गिरोह से संबंध होने की पुष्टि नहीं हुई है। इनके पूर्व में किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल किए जाने की जानकारी भी सामने नहीं आई है। पुलिस जांच के बाद ही हथियारों से जुड़े नेटवर्क और संभावित संलिप्त लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

आदित्यपुर कृषि विज्ञान केंद्र में 24 घंटे के भीतर मिले दो मजदूरों के शव, पुलिस की जांच पर उठे सवाल
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में 24 घंटे के भीतर दो मजदूरों के शव मिलने से इलाके में…

बिजुलिया मोड़ से लापता मां-बेटी सकुशल बरामद, चास मुफस्सिल पुलिस को मिली सफलता
बोकारो: बोकारो के बिजुलिया मोड़ से लापता महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी को चास मुफस्सिल पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया…
















