वेतन के 11 हजार रुपये लूटने के लिए रघु महतो की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
शराब पिलाकर वारदात को दिया अंजाम, कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के पास फेंका था शव; लूटे गए रुपये और मोबाइल बरामद
सरायकेला। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के पास मिले रघु महतो के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, वेतन के रूप में मिले 11 हजार रुपये लूटने के लिए रघु महतो की हत्या की गई थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक रघु महतो और तीनों आरोपी एक ही कंपनी में काम करते थे। वेतन मिलने के बाद आरोपियों की नजर रघु महतो के पैसों पर थी। पुलिस के मुताबिक, इसी साजिश के तहत उसे शराब पिलाई गई और फिर उसकी हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपियों ने शव को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर के पास फेंक दिया था।
तीन आरोपी गिरफ्तार, लूट का सामान बरामद
पुलिस ने इस मामले में शंकर सरदार, रवि महतो और भीम महतो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर मृतक से लूटे गए 11 हजार रुपये, मोबाइल फोन और शर्ट बरामद किए गए हैं।
एसडीपीओ के नेतृत्व में बनी थी विशेष टीम
मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ अनुभवन भारद्वाज के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम में आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सिमडेगा में नाबालिगों को वाहन चलाते पकड़ा, पुलिस ने परिजनों को दी चेतावनी
सिमडेगा: जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और अपराध नियंत्रण को लेकर सिमडेगा पुलिस का सघन वाहन जांच एवं एंटी क्राइम चेकिंग…

नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला
मेरठ में पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में दोनों दोषियों को मृत्युदंड सुनाए जाने का दावा मेरठ। बहुचर्चित नीला ड्रम…

















