नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, अदालत का बड़ा फैसला
मेरठ में पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में दोनों दोषियों को मृत्युदंड सुनाए जाने का दावा
मेरठ। बहुचर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। दोनों को मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की हत्या का दोषी ठहराया गया था। सजा सुनाए जाने के दौरान अदालत में दोनों से उनकी इच्छा पूछी गई, लेकिन साहिल ने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, मुस्कान ने अपनी छोटी बेटी का हवाला देते हुए उसके देखभाल की बात कही। अदालत में मुस्कान से पूछा गया कि पति की हत्या के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उसे क्या सजा दी जानी चाहिए। इस पर उसने कहा, “मेरी बेटी छोटी है, उसका ख्याल रखा जाए।” इसके बाद वह चुप हो गई। साहिल से भी सवाल किया गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया।

क्या है नीला ड्रम हत्याकांड?
मामला 3 मार्च 2025 का है। आरोप के मुताबिक, सौरभ राजपूत की हत्या के बाद उनके शव के टुकड़े कर दिए गए और उन्हें नीले ड्रम में भर दिया गया था। इस घटना के सामने आने के बाद पूरे देश में सनसनी फैल गई थी। मामले में मुस्कान और साहिल की भूमिका को लेकर पुलिस ने जांच की और दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इस हत्याकांड ने रिश्तों में विश्वास, अपराध और पारिवारिक सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े किए। अब अदालत के फैसले को इस मामले में एक महत्वपूर्ण कानूनी घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।

जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में तीन बाघ शावकों का जन्म, नाम सुझाने का मौका
दो मादा और एक नर शावक का जन्म, 19 अक्टूबर तक भेज सकते हैं नाम; विजेताओं को मिलेगा मुफ्त प्रवेश पास और…

जुबिली पार्क के पास युवक-युवती के बीच हंगामा, मोबाइल चोरी और ब्लैकमेलिंग का आरोप; युवक हिरासत में
जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबिली पार्क के समीप बुधवार को एक युवक और युवती के बीच विवाद के बाद हंगामा हो…

















