vhp-international-president-alok-kumar-arrives

रामरेखा धाम पहुंचे विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार, की पूजा-अर्चना

Share
Link copied
vhp-international-president-alok-kumar-arrives
vhp-international-president-alok-kumar-arrives

सिमडेगा: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता आलोक कुमार बुधवार को सिमडेगा के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल रामरेखा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र गुफा में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता जानकी और भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित शिवलिंग के दर्शन किए। उन्होंने विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और समाज में आपसी प्रेम एवं भाईचारा बनाए रखने की कामना की।

Advertisment
Advertisment

पूजा-अर्चना के बाद आलोक कुमार ने ब्रह्मलीन रामरेखा बाबा और देवराहा बाबा के दर्शन किए तथा धाम की परिक्रमा की। इस दौरान बीरुगढ़ के युवराज सह धाम के संरक्षक कौशल राज सिंह देव ने अंगवस्त्र और रामरेखा धाम से जुड़ा स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। धाम के पुजारियों और विहिप के कार्यकर्ताओं ने भी उनका अभिनंदन किया। मौके पर श्रीराम वन गमन पथ शोध संस्थान के अध्यक्ष रामावतार शर्मा, अयोध्या से आए छत्तीसगढ़ प्रांत के सहमंत्री विजय कुमार राठौड़, विहिप के जिला मंत्री कमल सेनापति, सहमंत्री सुबोध महतो और जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख विकास साहू समेत कई लोग उपस्थित थे।

Advertisment
Advertisment

धाम के प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिक वातावरण का भ्रमण करने के बाद आलोक कुमार ने भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने पिता की आज्ञा और मर्यादा का पालन करते हुए 14 वर्षों का वनवास बिताया। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों के प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मीयता का भाव प्रदर्शित किया। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में भेदभाव से ऊपर उठकर आपसी सद्भाव और समरसता बनाए रखने की जरूरत है।

Advertisment
Advertisment

आलोक कुमार ने धर्मांतरण के विषय पर भी विचार रखे। उन्होंने धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव तक भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना आवश्यक है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।