allegation-circulation-fake-currency-tamars-weekly

तमाड़ के साप्ताहिक बाजार में नकली नोट ( Fake Currency )चलाने का आरोप, ग्रामीणों ने JLKM नेता को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Share
Link copied

500-500 रुपये के 38 कथित नकली नोट बरामद, कुल 19 हजार रुपये के नोट होने की जानकारी

Fake Currency case। तमाड़ के सिंदवारी साप्ताहिक बाजार में कथित तौर पर नकली नोट चलाने के आरोप में ग्रामीणों ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी सरायकेला-खरसावां जिले के सालुकडीह का रहने वाला बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, साप्ताहिक बाजार में खरीदारी के दौरान आरोपी पर दुकानदारों को 500-500 रुपये के कथित नकली नोट देने का आरोप है। नोटों पर संदेह होने के बाद दुकानदारों ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान आरोपी की पिटाई किए जाने की भी सूचना है।

Durga puja
Advertisement

बताया जा रहा है कि आरोपी के पास से 500 रुपये के करीब 38 कथित नकली नोट मिले हैं। इनकी कुल कीमत 19 हजार रुपये बताई जा रही है। सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर थाने ले गई।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने इस मामले में आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है। आशंका जताई जा रही है कि पूछताछ में कथित नकली नोटों के स्रोत और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिल सकती है। हालांकि, इन बिंदुओं की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

ABOUT THE AUTHOR
रिक्की राज

रिक्की राज

रिपोर्टर

रिक्की राज को पिछले दस वर्षों का मीडिया के क्षेत्र का अनुभव है । इस दौरान पांच वर्षो से इन्होंने डिजिटल मीडिया के लिए इन्होंने कई बड़ी खबरों का कवरेज किया है ।