intensive-vehicle-checking-anti-crime-drive

दुर्गा पूजा को लेकर सिमडेगा में सघन वाहन जांच और एंटी क्राइम अभियान तेज

Share
Link copied
intensive-vehicle-checking-anti-crime-drive
intensive-vehicle-checking-anti-crime-drive

सिमडेगा: दुर्गा पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिमडेगा पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना और ओपी क्षेत्रों में सघन वाहन जांच एवं एंटी क्राइम चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही है।

अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना तथा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। एसपी ने सभी थाना और ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से वाहन जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Durga puja
Advertisement

सिमडेगा पुलिस ने आम नागरिकों से जांच अभियान में सहयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने अभिभावकों से कहा है कि वे नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। साथ ही वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में गाड़ी चलाने की अपील की गई है।

पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने का आग्रह किया है। सिमडेगा पुलिस ने कहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा और पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।