23 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, स्वागत की तैयारी पूरी

रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 23 अक्टूबर को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए राजधानी रांची को पार्टी के झंडों, बैनरों और पताकाओं से सजाया गया है। उनके दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन और स्वागत की तैयारियों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान तैयारियों की समीक्षा की गई और स्वागत कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई।
प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का झारखंड की धरती पर यह दूसरा दौरा होगा। वे 23 अक्टूबर को शाम सात बजे रांची हवाई अड्डे पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए झारखंड की पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। नितिन नवीन 24 अक्टूबर को आयोजित भाजपा झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इस दौरान वे पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। उनके दौरे को आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय और राकेश प्रसाद, संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्र, अमर कुमार बाउरी और मनोज सिंह, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, अमित सिंह, अमरदीप यादव, मनीर उरांव और शालिनी बैसिखियार, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, सूरज चौरसिया, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, सीमा सिंह, शशांक राज, राकेश भाष्कर, संजीव विजयवर्गीय, वरुण साहू, नरेंद्र सिंह और दर्ज महतो सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

धनबाद के 10 सरकारी अस्पतालों में लगेगा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम, गांव में ही मिलेगी विशेषज्ञों की सलाह
झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण के लिए 49.89 लाख रुपये किए स्वीकृत, राज्य के 191 सीएचसी समेत 220 स्वास्थ्य संस्थानों…

राज्यपाल ने 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता…
















