jmm-leaders-bodyguard-shot-dead-under

उरीमारी में झामुमो नेता के बॉडीगार्ड की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जताई हत्या की आशंका

Share
Link copied

रामगढ़-हजारीबाग सीमा क्षेत्र में हुई घटना, पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी

उरीमारी (रामगढ़/हजारीबाग)। रामगढ़ और हजारीबाग जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उरीमारी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया के बॉडीगार्ड निरंजन महतो की संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने इस घटना में हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार, निरंजन महतो सुबह नाश्ता करने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वहां मौजूद लोग उनके कमरे की ओर दौड़े। कमरे में निरंजन महतो का शव पड़ा मिला। इसके बाद संजीव कुमार बेदिया ने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी।सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। हजारीबाग के एसपी और एसडीपीओ ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। वहीं, रांची से पहुंची फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाने में लगी है। घटना के बाद मौत को लेकर अलग-अलग आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, निरंजन महतो को गोली कैसे लगी और उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

Durga puja
Advertisement

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने जताई हत्या की आशंका

इस घटना पर पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करने और घटना की वास्तविक वजह सामने लाने की मांग की है।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।