खूंटी में फादर बेनेदिक्त बारला पर हमले के खिलाफ उमड़ा जनसैलाब, मौन जुलूस निकाल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग
खूंटी। आरसी बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर बेनेदिक्त बारला पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में खूंटी में लोगों ने मौन जुलूस निकालकर आक्रोश जताया। प्रदर्शनकारियों ने घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मिली जानकारी के अनुसार, फादर बारला की हालत स्थिर बताई जा रही है।मौन जुलूस में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और युवाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। तेज धूप के बावजूद लोग छाता लेकर अनुशासित तरीके से कतारबद्ध होकर जुलूस में आगे बढ़ते रहे। जुलूस के दौरान घटना के विरोध और न्याय की मांग से जुड़े बैनर और तख्तियां लोगों का ध्यान आकर्षित करती रहीं।

प्रदर्शनकारियों की तख्तियों पर “शांति, प्रेम और भाईचारा—यही संदेश हमारा”, “हिंसा छोड़ो, मानवता जोड़ो”, “हमारा मौन विरोध नहीं, न्याय की पुकार है” और “दोषियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई हो” जैसे संदेश लिखे थे।जुलूस के माध्यम से लोगों ने शांति, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि शिक्षा और समाज सेवा से जुड़े व्यक्ति पर इस तरह का हमला चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। जुलूस के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बल तैनात रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि वे फादर बेनेदिक्त बारला के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने तक अपनी मांग उठाते रहेंगे।

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आज रांची पहुंचेंगे, स्वागत की भव्य तैयारी
रांची: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शुक्रवार (23 अक्टूबर) को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंच…

Update : फादर बेनेदिक बारला पर गोलीबारी के विरोध में खूंटी में उबाल, भगत सिंह चौक जाम कर सड़क पर उतरे लोग
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने किया प्रदर्शन, शहर बंद कराने निकले आक्रोशित लोग खूंटी। आरसी बालक…















