एक साल से लापता बच्चे का सुराग नहीं, चार बच्चों के साथ SSP आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंची महिला

रांची: आईटीआई बजरा की एक महिला अपने चार बच्चों के साथ एसएसपी आवास के बाहर आत्मदाह करने पहुंच गई। महिला का आरोप है कि करीब एक साल पहले अस्पताल से उसका बच्चा चोरी हो गया था। काफी प्रयास के बावजूद अब तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने से वह परेशान है।
मिली जानकारी के अनुसार, महिला का कहना है कि बच्चे की तलाश के लिए उसने लगातार प्रयास किए और प्रशासन से भी मदद मांगी, लेकिन अब तक उसे कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इससे निराश होकर वह अपने चार बच्चों के साथ एसएसपी आवास पहुंच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लालपुर थाना प्रभारी ने महिला को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। महिला के आरोपों और करीब एक साल पहले अस्पताल से बच्चे के लापता होने के मामले में पुलिस की ओर से की जा रही कार्रवाई के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

जेडीयू से निष्कासन के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के तेवर सख्त: बोले- ‘अब पार्टी का भविष्य खत्म, 10 सीटें लाना भी हो जाएगा मुश्किल’
पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से 6 साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह (छोटे…

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वार्ड सदस्य की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
कुकड़ू-चौकेगड़िया चौक के पास हादसा, चालक वाहन लेकर फरार; ग्रामीणों ने की वाहन की पहचान और कार्रवाई की मांग चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले…
















