देवघर में साइबर ठगी के आरोप में 11 गिरफ्तार, 12 मोबाइल और 14 सिम कार्ड बरामद

देवघर: देवघर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 12 मोबाइल फोन और 14 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस की शुरुआती जांच में गिरफ्तार लोगों के साइबर ठगी से जुड़े होने के संकेत मिले हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी गूगल पे, फोन-पे और पेटीएम कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को कैशबैक का लालच देते थे। इसके अलावा पीएम किसान योजना, बिजली बिल और आरटीओ चालान के नाम पर APK फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने और ठगी करने का आरोप है। फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर भी लोगों को निशाना बनाया जाता था।
तकनीकी जांच के दौरान जब्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड से जुड़े नंबरों व IMEI नंबरों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, सारठ थाना क्षेत्र और पत्थरड्डा ओपी क्षेत्र में मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस साइबर ठगी के नेटवर्क और अन्य संभावित संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

बाल पत्रकार समाज की समस्याओं को पहचानें और समाधान के लिए पहल करें: राज्यपाल
रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने बाल पत्रकारों से अपने आसपास की समस्याओं को पहचानने, सही सवाल पूछने और उनके समाधान के…

सिमडेगा टैक्सी स्टैंड की बदहाली पर ऑटो चालक संघ नाराज, आंदोलन की चेतावनी
सिमडेगा: शहर के टैक्सी स्टैंड में बुनियादी सुविधाओं की कमी और साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था को लेकर ऑटो चालक संघ ने नाराजगी…
















