गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में कई अहम फैसले, छठ के बाद लगेगा श्रम व माप-तौल विभाग का कैंप

निर्मल सिंह
गुमला: चेंबर ऑफ कॉमर्स गुमला की आठवीं मासिक बैठक बस स्टैंड स्थित विनायक होटल में अध्यक्ष राजेश लोहानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, बाजार व्यवस्था और सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दामोदर कसेरा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि फेडरेशन की ओर से मिली जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापारियों की सुविधा के लिए छठ पूजा के बाद श्रम विभाग और माप-तौल विभाग का कैंप लगाया जाएगा। वहीं, दीपावली और छठ के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने के लिए प्रशासन को आवेदन दिया जाएगा। इसके अलावा बाजार में एक रुपये के सिक्कों के चलन को बढ़ावा देने पर भी सहमति बनी। बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ हुई। इस दौरान व्यापारियों ने बाजार से जुड़ी समस्याओं और व्यवस्थाओं पर अपने विचार रखे।
मौके पर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, पदम साबू, पवन अग्रवाल, विनोद केशरी, हिमांशु केशरी, उपाध्यक्ष अभिजीत जायसवाल, बबलू वर्मा, सचिव प्रणय कुमार, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सह सचिव राहुल केसरी, नीरज गुप्ता, पीआरओ प्रतीक अग्रवाल और मीडिया प्रभारी मनीष केशरी समेत चेंबर के कई सदस्य मौजूद थे।

गुमला में हथियारों का जखीरा बरामद, AK-56 और कारबाइन जब्त; एक गिरफ्तार
निर्मल सिंह गुमला; गुमला पुलिस ने अवैध हथियारों के जखीरे का खुलासा करते हुए AK-56 राइफल, कारबाइन और 36 जिंदा कारतूस बरामद…

झारखंड में 4,461 इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित, SIR के दौरान हर क्लब को चलाना होगा जागरूकता अभियान
रांची: झारखंड में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए निर्वाचन…
















